भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक ने सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

271
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य स्वरूप देने हेतु आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्री अशोक मरावी ने निरीक्षण के दौरान बताया कि जनपद पंचायत जयसिंहनगर, नगरपरिषद जयसिंहनगर अन्तर्गत मुख्यमत्रीं कन्या विवाह योजना के पात्र कन्या, विधवा, परित्यक्ता का विवाह 30 अप्रैल 2025 को चूंदी नदी सिद्धबाबा मंदिर ग्राम पंचायत कतिरा में आयोजित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अनु विभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper