भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अभिशील जायसवाल ने शहडोल संभाग का बढाया मान, यूपीपीएससी परीक्षा हुए चयनित…

493
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

खुशियों की दास्तॉ

– मंगलवार को घोषित यूपी पीएससी के फाइनल परीक्षा परिणाम में शहडोल संभाग के उमरिया जिले नौरोजाबाद निवासी श्री अभिशील जायसवाल का चयन हुआ। जिसमें 538वीं रैंक हासिल कर शहडोल संभाग का मान बढाया है। उनकी इस सफलता पर उनके माता पिता, ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है। अभिषील ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई नौरोजाबाद तथा बिरसिंहपुर पाली से पूरी की है। इंदौर से हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई पूरी की है। बनारस से ग्रेजुएशन बीए एलएलबी किया है तथा मास्टर डिग्री बैंगलोर से ली है। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में पहली बार यूपीएससी का फेस किया था। दूसरी बार में उन्हें यह सफलता मिली है। अभिषील के पिता राजेष जायसवाल जोहिला क्षेत्र एसईसीएल नौरोजाबाद मुख्यालय में वायरलेस आपरेटर के पद पर पदस्थ है। माता स्नेहलता जायसवाल गृहिणी है। अभिषील दो भाई एवं एक बहन है। वर्तमान में अभिषील लखनऊ उत्तरप्रदेश रेल्वे में कार्यरत है, लेकिन इसके बाद भी इन्होने अपनी तैयारी जारी रखी और दूसरी बार में ही यूपीएससी में 538वीं रैंक लाई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper