भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

350 जोड़ो ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंधे…

712
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


अतिथियों ने वर वधु पर फूलों की बौछारकर सामूहिक रूप से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं
..
वैदिक रीति-रिवाज एवं ढोल ढमाको के बीच ब्यौहारी के ग्राम रसपुर में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह
..
जिला प्रशासन बना मेजबान और जन प्रतिनिधि बने बराती
..
– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना अंतर्गत जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रसपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में 349 जोडों की शादी हिन्दू एवं 1 जोड़े का निकाय मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेवारी जिला प्रशासन सम्हाल रहा था। वहीं जनप्रतिनिधि एवं आम जन बाराती थे।
ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रसपुर के उक्सा बगीचा में रंग विरंग परिधानों में वर एवं वधूू एवं परिजन, रिश्तेदार उत्साह के साथ सुबह से ही विवाह स्थल में पहुंच रहे थे। खुशनुमा माहौल था। ग्रामीण जन अतिथियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था में जुड़े हुए थें। घराती एवं बाराती पक्ष अपने मेहमानों के साथ कार्यक्रम स्थल मंे पहुंच रहे थे। ढोल ढमाके, बाजे,गाजे के साथ बारात निकली, जिसकी अगुआई जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सौम्या आनंद, तहसीलदार श्री दीपेन्द्र पाडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विजय सिंह उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री प्रज्ञा मरावी व अन्य अधिकारियों के द्वारा की गई।

अतिथियों द्वारा नव वर-वधू को राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप 49 हजार रूपये के चेक भेंट किए गए। जो नव दम्पत्ति को गृहस्थी के सामान एवं अन्य कार्यों के लिए व्यय किए जा सकेगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अब बेटियां अपने ससुराल खाली हाथ नहीं जाएंगी। प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह की जवाबदारी अपने हाथों में ले रखी है। कन्याओं का विवाह पूरे उत्साह के साथ आयेाजित किया गया। अब कन्या विवाह के लिए अभिभावकों को अपनी जमीन या जायजाद गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कन्या पक्ष वर तलाश कर ऑनलाइन आवेदन करें। विवाह की सम्पूर्ण जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना के तहत गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह धूम-धाम से सम्पन्न होने पर गर्व महसूस हेाता है। प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से अब बेटियां बोझ नहीं वरदान बन गईं हैं। अब बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। चाहे डॉक्टर हो, इंन्जीनियर हो, वैज्ञानिक हो या शिक्षा, आंतरिक्ष अथवा खेल कूद का क्षेत्र हो। शासन की इस योजना से गरीब परिवारों के अभिभावकों की चिंता की लकीरें मिट गई हैं। अब सरकार आगे आकर इन कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा रही है। आपने नव वर वधुओं के सफल विवाह की शुभकामनाएं दी। सामूहिक विवाह को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने विवाह सूत्र में बंधने वाले नव दम्पत्तियों के सफल जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर अतिथियों द्वारा नव वर-वधू को राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप 49 हजार रूपये के चेक भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि द्विवेदी ने किया। आयोजित सामूहिक विवाह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आंकाक्षी सिंह, अध्यक्ष नगर परिषद श्री राजन गुप्ता, श्रीमती चंद्रकली पटेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुधा रजक, जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल, ,श्री दुर्गेश तिवारी,हरि शरण चतुर्वेदी, ग्राम सरपंच श्री शंभू कोल अधिकारी, कर्मचारी एवं काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper