भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार

195
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत समधिन नदी में किया गया सफाई कार्य

जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतो में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान जल के एक एक बूंद को सहेजने के लिए 30 जून 2025 तक अभियान चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुरूवार को नवांकुर संस्था मां चंडिका जन विकास समिति चचाई अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जगमल के ग्राम जगमल के पास समधिन नदी की साफ-सफाई का कार्य किया गया। समधिन नदी की सफाई कार्य में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, परामर्शदाता रामेश्वर पाल, नवांकुर संस्था कार्यक्रम समन्वयक, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रामगरीब साकेत, सहित काफी संख्या में आमजनों भी ने श्रमदान किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper