भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संभाग स्तरीय विशेष राजस्व अभियान में 11076 राजस्व प्रकरणों का निराकरण

182
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशन में शहडोल संभाग के तीनों जिलों में राजस्व संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 20 अप्रैल से 20 मई तक विशेष राजस्व अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत 20 अप्रैल से 08 मई के मध्य संभाग में 11076 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिसमें अनूपपुर जिले में लंबित 6111 प्रकरणों में से 3498 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकरण का प्रतिशत 57.24, इसी तरह शहडोल जिले में लंबित 7563 प्रकरणों में से 4773 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकरण का प्रतिशत 63.11, इसी तरह उमरिया जिले मंे लंबित 5261 प्रकरणों में से 2805 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकरण का प्रतिशत 53.32 है। संभाग में विशेष राजस्व अभियान में निराकरण का प्रतिशत 58.49 है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper