भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने बोधी बंधान कार्य में निभाई सहभगिता, जल संरक्षण का दिया संदेश

321
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जल है अनमोल समझें इसका मोल

मुड़ना नदी में ग्राम जोधपुर में स्टाप डैम में बोरी बंधान से नदी का जल क्षेत्र 12 घंटे के अंदर हुआ लबालब
शहडोल 19 मई 2025- जल है अनमोल समझें इसका मोल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तहसील सोहागपुर के ग्राम जोधपुर से बहने वाली मुड़ना नदी की जलधारा सूख सी गई थी। स्मशान घाट के पास पूर्व से बनाए गए स्टाप डैम में जन अभियान परिषद की ग्राम जोधपुर की प्रस्फुटन समिति तथा ग्राम पंचायत ने स्टाप डैम में बोरी बंधान करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के निर्णय से प्रभावित होकर कलेक्टर डॉ केदार सिंह, एसडीएम सोहागपुर श्री अरविंद शाह, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक पाण्डेय भी गांव में पहुचकर श्रमदान किया। बोरी बंधान से धीरे-धीरे मुड़ना नदी के बहाव क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने लगा जिसे देखकर ग्रामीण जन प्रसन्न हो गए। सुबह तक जल भराव क्षेत्र तालाब सा आकार ले लिया। पानी भर जाने से गांव के पशु-पक्षियों को पीने का पानी तथा ग्रामीण जनों को निस्तार हेतु पानी की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

बोरी बंधान में जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, सरपंच श्री रामसखु बैगा, उप सरपंच आदित्य प्रताप सिंह, सुशील शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव श्री मनोज मिश्रा, श्री राहुल द्विवेदी, भानमती, छोटू बैगा, संतोष सिंह, अशोक प्रताप रजक, कमलभान सिंह अवधेश सिंह, कौसल प्रसाद वर्मा, विजय गुप्ता एडवोकेट तथा जन अभियान परिषद के ग्राम प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था के सदस्य, सीएमसीएलडीसी के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासियों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper