भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कुपोषण निवारण अभियान के तहत संभाग के तीनों जिलों में आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का शुरू हुआ वजन सत्यापन अभियान

256
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के तीनों जिलों में कुपोषण निवारण अभियान के माध्यम से प्रभावी प्रयास के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए गए हैं। अभियान का प्रथम चरण शुरू हो चुका है, आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करने के लिए वजन सत्यापन कार्य किया जा रहा है। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि वजन के पश्चात चिन्हित कुपोषित एंव अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे है। जिसके पश्चात स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। चिकित्सकों के परामर्श से आवश्यकता पड़ने पर इन बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper