संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोलमध्यप्रदेश शासनसमाचार

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
वैल्यु चैन पार्टनर (व्हीसीपी) के चयन हेतु आवदेन 26 मई तक आमंत्रित
:- उपसंचालक कृषि आरपी झारिया ने जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल मिशन ऑन इडीवल आयल, आयल सीड योजना के दिशा-निर्देश जिला क्रियान्वयन समिति डीईसी के द्वारा योजनांतर्गत गठित क्लस्टर में कृषकों का चिन्हांकन कर योजना प्रावधान अनुसार कार्य हेतु वैल्यु चैन पार्टनर (व्हीसीपी) का चयन किया जाना है। कृषक उत्पादक संगठनों/सहकारी/एफपीओ कॉपरेटिव एवं सार्वजनिक व निजी निगम पब्लिक अथवा प्राईवेट कार्पोरेशन जो तिलहनी फसलों के क्षेत्र में कार्य कर रहे है वैल्यु चैन पार्टनर (व्हीसीपी) के लिये पात्र होगे। जिले के कृषक उत्पादक संगठनों/सहकारी/एफपीओ कॉपरेटिव को व्हीसीपी में चयन हेतु वरीयता दी जायेगी। केन्द्र प्रवर्तित 10000 एफपीओ स्कीम में गठित कृषक उत्पादक संगठनों को वरीयता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि चयन हेतु पात्रता मापदण्ड एफपीओ-सहकारिता के चयन हेतु पात्रता मापदण्ड अनुसार पंजीयन कंपनी एक्ट अथवा कॉर्परिटिव एक्ट के अंर्तगत होना चाहिए, 11 जिले में कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए, कम से कम 200 कृषक एफपीओ या सहकारी समिति में पंजीकृत होना चाहिए,. विगत 3 वर्षों का औसत वार्षिक टर्नओवर 9 लाख से अधिक होना चाहिए, व्ही एफपीओ में किसान द्वारा कम से कम 3 लाख रु की इक्विटी होनी चाहिए। सरकार द्वारा इक्विटी प्राप्तकर्ता कोवरीयता दी जायेगी, पब्लिक अथवा प्राईवेट कॉर्पोरेशन के चयन हेतु पात्रता मापदण्ड एलव्हीसीपी के चयन हेतु बीज, खाद्य तेल एवं उर्वरक क्षेत्र में कार्यरत केन्द्र या राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, नेशनल सीड एसोसिएशन ऑफ इंडिया, फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के साथ पंजीकृत निजी निगम पर विचार किया जावेगा, कम से कम 10 करोड का टर्नओवर होना चाहिए, विगत 3 वर्षों में कर में चूक (डिफाल्ट) नही होना चाहिए, विगत 5 वर्षों से बीजी, उर्वरकों एवं खाद्य तेल के उत्पादक के रूप में कार्य कर रहे हो, पात्रता मापदण्ड रखने वाले कृषक उत्पादक संगठनों/सहकारी/एफपीओ कॉपरेटिव एवं सार्वजनिक व निजी निगम (पब्लिक अथवा प्राईवेट कॉर्पोरेशन) वैल्यु चैन पार्टनर (व्हीसीपी) के चयन हेतु कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला शहडोल से आवेदन प्राप्त कर, मापदण्ड को प्रमाणित करने वाले अभिलेखों को संलग्न कर आवेदन दिनांक 26 मई 2025 तक कार्यालय में प्रस्तुत करे।
समा. क्रं. 317 द्विवेदी
दिव्यांग व्यक्तियों को बस किराये में 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट
….
शहडोल 22 मई 2025:- राज्य शासन ने प्रदेश की सभी प्रक्रम बस सेवाओं में दिव्यांग व्यक्तियों को 50 प्रतिशत छूट देने के निर्देश दिये हैं। दिव्यांग व्यक्ति को यूडीआईडी कार्ड दिखाने पर यह छूट मिल जायेगी। परिवहन आयुक्त द्वारा सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं।
दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगजन सक्षम प्राधिकारी के प्रमाण-पत्र के रूप में केन्द्र या राज्य शासन द्वारा जारी यूनीक डिसऐबिलिटीज आई.डी. कार्ड प्रस्तुत करने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा। केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा यूनीक आई.डी. फॉर पर्सन विद डिसऐबिलिटीज (यूडीआईडी) प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसमें दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड दिये जा रहे हैं। कार्ड के माध्यम से दिव्यांग केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
समा. क्रं. 318 द्विवेदी
जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्याें में लापरवाही बर्दाश्त नही- सीईओ जिला पंचायत
कार्याें में लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियरो, सचिवों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
शहडोल 22 मई 2025- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह धुर्वें ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत जयसिंहनगर क्षेत्र के अंतर्गत किये गए कार्याें की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जा रहे कार्याें को प्राथमिकता के साथ करें, उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये गए कार्याें की फोटो एवं वीडियो भी जन सम्पर्क कार्यालय को उपलब्ध कराए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु कार्याें को तेजी से करें तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये गए कार्यांे में अपेक्षित प्रगति नही होने पर सब इंजीनियर हेमंत पटले, मनोज शुक्ला, हीरामणि मरावी, श्री भूपेंद्र आर्माें एवं ग्र्राम पंचायत बरना, बसोहरा, देवरी, छूंदा, रिया टोला, बडकाढोल, चितरांव, दरौडी, कुबरा, तेंदूडोल, उचेहरा, भर्री, विनेयका, ढोलर, हिडवाह, कौआसरई, टेटका, कोठीगढ़, रेउसा, टिहकी, तंगावर, कुंडाटोला, महुआ टोला, पहाडिया, पथरवाह, पोड़ी, झारा, बासा, छक्ता,नगनौड़ी नवाटोला, गजनी , दादर, के ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, समग्र ईकेवाईसी एवं पीएम आवास के कार्याें के प्रगति की भी समीक्षा की तथा समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जनपद श्रीमती शिवानी जैन, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री बाल्मीक, श्री पी सतपुते, सहायक यंत्री श्री अषोक मरावी सहित सब इंजीनियर, ग्राम पंचायतों सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित थें।
समा. क्रं. 319 द्विवेदी
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
प्रकृति की विविधता का संरक्षण एवं संवर्धन हम सबका दायित्व है
शहडोल 22 मई 2025- जैव विविधता का पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं, पौधों, पेड़ों, सूक्ष्मजीवों और पारिस्थितिक तंत्र ही जैव विविधता है। यह पृथ्वी के जीवन चक्र को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैव विविधता दिवस का उद्देश्य पृथ्वी पर मौजूद जैविक विविधता की रक्षा करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
जब हम जैव विविधता को बचाएंगे तो धरती स्वस्थ रहेगी, पर्यावरण संतुलित रहेगा और हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। प्रकृति में हर जीव की अपनी अहमियत है और सबका इस धरती पर समान अधिकार है। हमें पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने की ज़रूरत है ताकि धरती पर संतुलन बना रहे। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है।
इस दिन का महत्व
जैव विविधता धरती पर रहने वाले सभी तरह के जीव-जन्तु, पेड़-पौधे, पक्षी, कीड़े, मछलियां और उनके रहने की जगहें हैं। यह हम सबको प्रकृति और जीव-जंतुओं की अहमियत समझनें और उन्हें बचाने की कोशिश करने को प्रेरित करता है। यह दिन हमें बताता है कि हमें पेड़-पौधों, जीव-जन्तुओं और पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि जैव विविधता मानव जीवन के लिए आधारभूत है। प्रकृति के साथ मनुष्य सहित समस्त प्राणियों का जीवन धरती के पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन पर निर्भर है। जैव विविधता से ही धरती समृद्ध और संतुलित है। आइए, जैव विविधता के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में प्रयासों में सहभागी बनें।
समा. क्रं. 320 द्विवेदी
संभाग स्तरीय विशेष राजस्व अभियान में 58.24 प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण
शहडोल 22 मई 2025- आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशन में शहडोल संभाग के तीनों जिलों में राजस्व संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 20 अप्रैल से 20 मई तक विशेष राजस्व अभियान का संचालन किया गया। अभियान के तहत 20 अप्रैल से 20 मई के मध्य संभाग में कुल 58.24 प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिसमें अनूपपुर जिले में लंबित प्रकरणों में से 52.43 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह शहडोल जिले में लंबित कुल प्रकरणों में से 63.43 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह उमरिया जिले मंे लंबित कुल प्रकरणों में से 57.52 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। संभाग में लंबित कुल प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 58.24 है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में राजस्व अभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों को भी शामिल किया गया है।
समा. क्रं. 321 द्विवेदी
जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जल की एक-एक बूंद सहेजने किया बोरी बंधान कार्य
ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों तथा शासकीय सेवकों के समन्वित प्रयास एवं श्रमदान से अखड़ार नदी में दिखने लगी जल की धारा
कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित जनपद के अमले ने किया श्रमदान
शहडोल 22 मई 2025- जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल की एक-एक बूंद सहेजने के लिए जिले भर में विभिन्न स्थानों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत कौआसरई के अखड़ार नदी की जल धारा ग्रीष्मकाल में मृतप्राय हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक नदी में बारहों महीनें जल धार प्रवाहित होती थी। जिससे गांव के लोग निस्तार एवं खेती में सिंचाई का कार्य कर लेते थे। धीरे-धीरे ग्रीष्मकाल में नदी की धार देख-रेख के अभाव में मृतप्राय हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आहवान पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ शहडोल जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन जिला प्रशासन एवं समाज के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
गांव के बुजुर्गों ने बताया कि अखड़ार नदी की जलधार को वापस लाने हेतु बोरी बंधान किया जा सकता है। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित कर जनपद पंचायत जयसिंहनगर तथा कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह को बोरी बंधान की तिथि नियत कर सहभागी बनने का आमंत्रण दिया गया। 21 मई को सायं काल कलेक्टर डॉ केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री नरेन्द्र धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा तथा सीईओ जनपद पंचायत जयसिंहनगर शिवानी जैन अमले के साथ ग्राम पंचायत कौआ सरई में बोरी बंधान करने के लिए पहुंचे। वहां पहले से ही गांव के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं श्रमदान के लिए तैयार थे। देखते ही देखते दो घंटे के श्रमदान से बोरी बंधान का कार्य पूरा हो गया और नदी में जलधार फिर से दिखने लगी। नदी के बहाव क्षेत्र में पानी इकट्ठा होने लगा।
बोरी बंधान में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह, तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वें, जनपद सदस्य श्री रामप्रसाद पयासी,, सहायक यंत्री श्री अशोक मरावी, एपीओ श्री मनोज मिश्रा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव सहित जन अभियान परिषद के सदस्य व ग्रामवासियों ने श्रमदान किया।
समा. क्रं. 322 द्विवेदी
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों से छात्रावास अधीक्षकों के फेर-बदल के मांगे गए प्रस्ताव
शहडोल 22 मई 2025- सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावास एवं आश्रमों में तीन वर्ष एवं पांच वर्षों से अधिक समय से कार्यरत छात्रावास अधीक्षकों के प्ररिवर्तन एवं फेर-बदल किए जाने हेतु प्रस्ताव मांगे गए थे। आदेश के परिपालन में जिले के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों से ये प्रस्ताव चाहे गए थे। जो आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया। आपने बताया कि आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा छात्रावास आश्रमों में पदस्थ अधीक्षकों, संविदा अधीक्षकों तथा अन्य शिक्षक जो अधीक्षकों का कार्य कर रहे हैं। उनकों अधिकतम तीन वर्ष के लिए ही पदस्थ किया जाए। यह अवधि पूर्ण कर लेने के पश्चात अधीक्षकों, संविदा शाला शिक्षकों को शालाओं मंे वापस पदस्थ किया जाए। और उसके बाद कम से कम तीन साल उपरांत ही छात्रावास आश्रमों में पदस्थ किया जाए। आपने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश के अनुरूप औचित्य के साथ दो दिवस में प्रस्ताव तैयार कर सहायक आयुक्त कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
समा. क्रं. 323 द्विवेदी
डॉ. कृष्णेन्दु द्विवेदी के साथ हुई घटना के संबंध में 24 मई को एसडीएम कार्यालय सोहागपुर में कोई भी व्यक्ति या संगठन अपने कथन दर्ज कराएं
शहडोल 22 मई 2025ः- अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर श्री अरविंद शाह ने 16 मई 2025 को रात्रि में डॉ. कृष्णेन्दु द्विवेदी के साथ हुई घटना के संबंध में जिला दंडाधिकारी शहडोल द्वारा विभिन्न संगठनों मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज शहडोल, म.प्र. मेडिकल आफीसर्स एसोसियेशन शाखा शहडोल एवं अध्यक्ष इण्डियन मेडिकल एसोशियेसन शहडोल व्दारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राधिकृत जांच अधिकारी नियुक्त किया है तथा 15 दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उक्त घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति अथवा संगठन अपना कथन 24 मई 2025 को एसडीएम कार्यालय सोहागपुर जिला शहडोल में दर्ज करा सकते है।
समा. क्रं. 324 द्विवेदी
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वितीय परीक्षा हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी
शहडोल 22 मई 2025- माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने सत्र 2024-25 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि में वृद्धि की है। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार के लिये अथवा अनुत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण विषयों के अंक सुधार के लिये अब 25 मई 2025 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिये 31 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकेंगे।

समा. क्रं. 325 द्विवेदी

Subscribe to my channel
Comments are closed.