स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वस्थ्य कार्य शैली अपनाएं-सीएमएचओ
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– स्वास्थ्य ही सबसे उत्तम धन है। स्वस्थ्य रहने के लिए स्वस्थ्य कार्य शैली अपनाना अवश्यक है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि यथा संभव लिफ्ट की जगह सीढ़ियो का उपयोग करें। हर एक दो घंटे में टहलने एवं एस्ट्रेचिंग के लिए ब्रेक लें। कंधों को घुमाने जैसे सरल व्यायाम करें। बैठकों के दौरान स्वस्थ्य खाद्य का विकल्प चुनें। प्रतिदिन कम से कम 60 मिनट खेलें। मोबाईल का उपयोग कम से कम करें। जंक फूड की जगह फल-फूल और घर में बने स्नैक्स का प्रयोग करें। भोजन में बैलेंस डाईट जिसमें सब्जी रोटी और सभी तरह के अनाज शामिल हों का प्रयोग करें और 8 से 10 घंटे गहरी नींद लें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.