जल गंगा संवर्धन अभियान को बनाएं जन-जन का अभियान, वृक्षारोपण हेतु तैयार करें कार्ययोजना- सीईओ जिला पंचायत….

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
सीईओ जिला पंचायत ने कार्याे में लापरवाही बतरने पर नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
…
– मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह धुर्वें ने जनपद पंचायत गोहपारू के सभागार में जनपद पंचायत गोहपारू क्षेत्रांतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये गए कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल एक एक बूंद को सहेजने के जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत तालाब तथा अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ट्यूबवेल और कुंओं में रिचार्ज पिट बनाने का लक्ष्य दिया गया है। रिचार्ज पिट बनाने का कार्य यथाशीघ्र अनिवार्य रूप से पूरा करा लें। मानसून को दृष्टिगत रखते हुए तेजी से निर्माण कार्य पूरे कराएं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मनरेगा योजना से अपूर्ण कार्यों को पूरा कराने में भी विशेष ध्यान दें। जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। अभियान के दौरान वृक्षारोपण के लिए स्थान निर्धारित करके वृक्षारोपण की भी तैयारी शुरू करा दें।
जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्याें की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 580 खेत तालाव का लक्ष्य अनुसार 397 कार्य प्रारंभ पाऐ गये, डगवेल रिचार्ज पिट 74 के लक्ष्य के विरुद्ध 92 की पूर्ति की गई, पुराने वर्ष के कार्यों को जो 627 शेष कार्य है। जिन ग्राम पंचायतो मंे खेत तालाब के लक्ष्य अनुसार पूर्ति की गई उनमें ग्राम पंचायत भदवाही, सरना, सकरिया, गोडारु, सरसी, रतहर, पैलवाह, रामपुर, बरमनिया शामिल है तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्याें में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत चुहिरा, देवरी ना. हर्राटोला, कनवाही. नवाटोला, ददराटाला, बरेली, चुहिरी, हरी, खाम्हा, लेदरा सुडवार उचेहरा, लोढी, महरोई असवारी, देवरी न2, देवदहा, करुआ के सचिवों एवं रोजगार सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री वेदमणि मिश्रा सहित उपयंत्री, सहायक यंत्री, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.