भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं

281
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में गोपाल दास नामदेव सेवा निवृत्ति सहायक ग्रेड-3 जिला पंचायत कार्यालय शहडोल ने सेवा निवृत्त पश्चात क्लेम राशि का भुगतान कराने बावत, रामटहल मिश्रा निवासी ग्राम जमुनी जनपद पंचायत ब्यौहारी ने हिरवार जलाशय की नहर को चालू कराने एवं टूटी नहर को सही करवाने बावत, जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत बनचाचर निवासी अच्छेलाल यादव ने बीपीएल राशन कार्ड से एएवाई कार्ड बनवाने हेतु, रेशमी बैगा पिता लाला बैगा निवासी ग्राम पंचायत पिपरिया जनपद पंचायत सोहागपुर ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु, लक्ष्मी नारायण सोनी निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल ने बीपीएल कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाने हेतु, मो0 सादिर खान प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय भर्री ने सातवां वेतनमान बकाया एरियर्स की राशि एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान कराने हेतु आवेदन कलेक्टर डॉ केदार सिंह को दिए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर ने जन सुनवाई में अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह,डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper