भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले भर में आयोजि किए जाएगे कृषि शिविर

447
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

शिविरों के माध्यम से नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की किसानो को दी जाएगी जानकारी

– खरीफ फसल के पूर्व किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु 29 मई से 12 जून तक कृषि शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया ने बताया कि 29 मई 2025 को जिले की बुढ़ार जनपद पंचायत की सेमरा ग्राम पचंायत में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होनंे बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को खेती को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी जाएगी। अभियान के दौरान खेती की उन्नत तकनीक फसलों के आधुनिक और उन्नत बीज, कृषि में किए जा रहे नवाचार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण तथा कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग के संबंध में किसानों को जानकारी दी जाएगी। अभियान के दौरान किसानों को धान की सीधी बुआई, सोयाबीन फसल को रिजफेरो प्रणाली से लगाने तथा खरीफ फसल की तैयारी के संबंध में किसानों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper