स्वच्छ जल, सुरक्षित भविष्य..
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जल की एक-एक बूंद बचाने का दिया जा रहा संदेश
….
– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल गंगा सवंर्धन अभियान” 30 मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शहडोल जिले में आगामी तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान सतत रूप से चल रहा है। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जा रहे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णाेद्धार भी किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत मजीरा में नवीन खेत तालाब का कार्य किया गया था जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।
Subscribe to my channel
Comments are closed.