भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

909
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल
मध्यप्रदेश शासन
समाचार

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 जून 2025 को शहडोल जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने ब्यौहारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर की जा रही तैयारियां का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने
ब्यौहारी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, सभा स्थल में बैठक व्यवस्था, सेफ हॉउस, ग्रीन हाउस, हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सौम्या आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
समाचार क्रमांक 96 द्विवेदी

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों ली बैठक

शहडोल 6 जून 2025- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 जून 2025 को जिले में ब्यौहारी में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जनपद पंचायत ब्यौहारी कार्यालय के सभागार में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सौपे गए दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करेंगे जिसमें कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों तथा उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाए। कमिश्नर ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले हितग्राहियों को चिन्हित कर ले तथा उन्हें आने जाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में कमिश्नर ने कार्यक्रम में आयेाजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सौम्या आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विजय सिंह सहित खंड स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
समाचार क्रमांक 97 द्विवेदी

जिले में दो सरपंच एवं 18 पंचों के रिक्त पदों हेतु संपन्न होगा उप निर्वाचन

निर्वाचन प्रक्रिया पेपरलेस होगी- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं विहित स्थानों में किया गया प्रकाशन

शहडोल 06 जून 2025- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में रिक्त दो सरपंच एवं 18 पंच के पदों के निर्वाचन के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में 01 जनवरी 2025 की संदर्भ तिथि के आधार पर जिले में फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायतों एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनकि प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्रीमती अमृता गर्ग ने कलेक्टर सभागार में संपन्न स्टैण्डिग कमेटी की बैठक में दी।
उन्होनंे बताया कि 05 जून से 11 जून तक अपरान्ह 03 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्रों में बीएलओ द्वारा दावा आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। दावा आपत्ति का निराकरण संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 17 जून तक कर दिया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थानों पर 25 जून को सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। आपने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया पेपरलेस होगी। मतदान केन्द्र में मतदाताओं की पहचान थम्बइम्प्रेशन से होगी। मतदान ईव्हीएम के माध्यम से कराए जाएंगे।
बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन सुपरवाईजर श्री संजय खरे, जीके पाण्डेय उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 98 द्विवेदी

हर घर पेड़ लगाओ, प्रकृति से प्रेम जताओं

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में जनमानस निभाए महती भूमिका

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण

शहडोल 6 जून 2025- हर घर पेड़ लगाओ, प्रकृति से प्रेम जताओं। पर्यावरण का महत्व जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, हमें पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मिलकर कार्य करना होगा। यदि पयार्वरण स्वच्छ और संतुलित होता है तो जीवन भी सुखद और सुरक्षित रहता है। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
पौधरोपण करने से न केवल हरियाली बढती है, बल्कि मिटटी का कटाव रूकता है, जीव-जंतुओ का आवास सुरक्षित होता है और वर्षा भी संतुलित होती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रकृति की गोद भरने के लिए ष्एक पेड़ मॉ के नामष् अभियान 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में जन मानस बढ़ चढकर सहभागी बने और प्रकृति की गोद भरने में अपनी महती भूमिका निभाएं। यह विचार विधायक ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र श्री शरद जुगलाल कोल ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत ब्यौहारी जनपद पंचायत प्रागंण पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत जनपद पंचायत ब्यौहारी कार्यालय के परिसर में विधायक श्री शरद कोल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री आकांक्षी प्रीतू सिंह, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्री विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।
समाचार क्रमांक 99 द्विवेदी

कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर शहडोल में अध्ययन हेतु प्रवेश परीक्षा 25 जून को

शहडोल 06 जून 2025- प्रचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर शहडोल श्री बीएम तिवारी ने जानकारी दी है कि कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर शहडोल में अध्ययन हेतु कक्षावार रिक्त सीटों को विद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। कन्या शिक्षा परिसर में कंचनपुर शहडोल में अध्ययन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा। उन्होनें विद्यालय में कक्षावार रिक्त सीटों की जानकारी देते हुए बताया है कि कक्षा 7वीं में 08 सीट, उम्र 11 वर्ष से 14 वर्ष, कक्षा 9वीं में 04 सीट उम्र 13 वर्ष से 16 वर्ष, कक्षा 11वीं में 05 सीट रिक्त हैं। इस तरह विद्यालय में कुल 17 सीटें रिक्त हैं।
प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश हेतु विकलांग विध्यार्थी को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट रहेगी। आरक्षण कुल सीट में से अनुसूचित जनजाति के लिये 80 प्रतिशत पीव्हीटीजी वर्ग के लिये 5 प्रतिशत एवं अधिसूचित घुमक्कड, अर्ध घुमक्कड समुदाय के लिये 5 प्रतिशत, वे विध्यार्थी जिन्होने अपने माता पिता को वाम पंथी, उग्रवाद, कोविड आदि के कारण खो दिया है, विधवा की संतान, दिव्यांग, दिव्यांग माता पिता की संतान, अनाथ, भूमिदाता जिन्होंने विध्यालय भवन के लिये भूमि दान किया हो की संतान के लिये 10 प्रतिशत सीट आरक्षित है। ऐसी छात्राएं जो प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राओं को आवेदन के साथ संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र देना होगा। प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया एमपीसरस द्वारा जारी प्रवेश के दिशा निर्देश एवं मापदंड के अनुसार होगी। प्रवेश के लिए आवेदन विद्यालय में विद्यालयीन समय सुबह 10ः30 बजे से 4ः30 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। गलत अभिलेखो के आधार पर प्रवेश उपरांत प्राचार्य द्वारा प्रवेश निरस्त कर दिया जावेगा। जिस पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जावेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी छात्रा की माता पिता, अभिभावक की होगी। कक्षा 11वी में प्रवेश हेतु 10वीं मेरिट के आधार पर माना जावेगा एवं सीबीएसई उत्तीर्ण छात्राओ को प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है।
प्रवेश संबंधी आवश्यक दस्तावेज की स्वप्रमाणित छायाप्रति जो विद्यालय में जमा करना होगा। जिसमें पूर्व कक्षा की अंकसूची, प्रोफाइल पंजियन, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, छात्रा की नवीनतम फोटो (पास्पोर्ट साइज नाम लिखा हुआ) 03 प्रति, छात्रा के साथ माता-पिता अभिभावक की फोटो 02 नग, बैंक खाता की छाया प्रति, दिव्यांग्ता /आरक्षण से सम्बंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र ये सभी दस्तावेज आवश्यक हैं।
समाचार क्रमांक 100 द्विवेदी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे कृषि शिविर

शहडोल 06 जून 2025- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में कृषि विभाग तथा सहयोगी विभागों कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी तथा मत्स्यपालन विभाग के अमले द्वारा बुढ़ार, सोहागपुर तथा गोहपारू जनपद पंचायतों के तीन-तीन ग्रामों में कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 07 जून 2025 को जयसिंहनगर जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक चौहान के मार्गदर्शन में ढोलर, कुबरा, बरकछ, कौआसरई, झारा, बराछ, टेटका, अमझोर, तथा सन्नौसी में कृषि शिविर आयोजित किए जाएंगे।
समाचार क्रमांक 101 द्विवेदी

जयसिंहनगर, सोहागपुर तथा बुढ़ार जनपद पंचायतों के तीन-तीन ग्रामों में कृषि शिविरों का किया गया आयोजन

शहडोल 06 जून 2025 – खरीफ फसल के पूर्व किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु जिले में 29 मई से 12 जून तक कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सोहागपुर जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम अर्झुला तथा छिरहटी में जयसिंहनगर जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक चौहान के मार्गदर्शन में ग्राम बसोरा तथा जमुनिहा में जनपद पंचायत बुढ़ार में कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीके प्रजापति के मार्गदर्शन में बलभद्रपुर, सेजहाई तथा नवाटोला में शिविरो का आयोजन कर कृषि संबंधी जानकारी दी गई तथा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिवर में किसानों को खेती को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी गई तथा खेती की उन्नत तकनीक, फसलों के आधुनिक और उन्नत बीज, कृषि में किए जा रहे नवाचार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।
समाचार क्रमांक 102 द्विवेदी

बुढ़ार जनपद पंचायत के ग्राम बलभद्रपुर मेें कृषि शिविर में किसानों को आटोमेटिक धान रोपाई यंत्र की जानकारी दी गई

शहडोल 06 जून 2025- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में कृषि विभाग तथा सहयोगी विभागों कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी तथा मत्स्यपालन विभाग के अमले द्वारा बुढ़ार, सोहागपुर तथा गोहपारू जनपद पंचायतों के तीन-तीन ग्रामों में कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।
बुढ़ार जनपद पंचायत के ग्राम बलभद्रपुर में कृषि वैज्ञानिक डॉ अल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में कृषि शिविर का आयोजन कर किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी गई तथा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिवर में किसानों को खेती को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी गई। खेती की उन्नत तकनीक, फसलों के आधुनिक और उन्नत बीज, कृषि में किए जा रहे नवाचार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।
कृषि शिविर में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बुढ़ार श्री एसपीएस राजपूत ने किसानों को बताया कि धान की खेती के लिए किसान मुख्य रूप से रोपाई का उपयोग किया जा रहा है। छिटवा धान की खेती का क्षेत्र बहुत कम हो गया है। धान की रोपाई के लिए बड़ी संख्या में कुशल और परिश्रमी मजदूरों की आवश्यकता होती है। धान का रोपा तैयार करने के बाद उसे 21 दिन में नर्सरी से निकालकर खेत में रोपाई करना आवश्यक होता है। सभी किसानों को लगभग एक समय ही बड़ी संख्या में मजदूरों की आवश्यकता होने से पर्याप्त मजदूर मिलना कठिन हो जाता है। रोपाई में देरी से भी धान के उत्पादन में गिरावट आती है।
इस समस्या का कारगर समाधान आटोमेटिक धान रोपाई यंत्र है। इसे ट्रैक्टर से जोड़कर आसान से चलाया जा सकता है। इससे रोपाई करने पर कतार से कतार और पौधे से पौधे की दूरी तय रहती है। कतार से पौधे रोपित होने पर कोनाबीडर अथवा अन्य उपकरणों के उपयोग से फसल से खरपतवार निकालने में सहूलियत होती है। आटोमेटिक धान रोपाई यंत्र से एक साथ आठ कतारों में पौधों का रोपण होता है। रोपाई के लिए धान के पौधे चटाईनुमा तकनीक से तैयार किए जाते हैं। एक हेक्टेयर में रोपाई के लिए 100 वर्गमीटर की नर्सरी आवश्यक होती है। नर्सरी में गोबर की खाद तथा भुरभुरी मिट्टी में धान के पौधे तैयार किए जाते हैं। रोपाई के लिए इन्हें निश्चित मात्रा में रोपाई यंत्र की प्लेट पर रखा जाता है। इससे धान की रोपाई करने पर परिश्रम, लागत और समय की लगभग 50 प्रतिशत बचत होती है। साथ ही धान के उत्पादन में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि होती है। धान रोपाई यानी पैडी ट्रांसप्लांटर विभिन्न मॉडलों में उपलब्ध है। इसे खरीदने पर भी किसान को पात्रता के अनुसार अनुदान राशि का लाभ दिया जाता है।
समाचार क्रमांक 103 द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper