भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए दी अनेक सौगातें

253
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कोल जनजातीय सम्मेलन में जिले के विकास के लिए अनेक सौगातें देने की घोषणा की। शहडोल नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से 28 करोड़ रूपये, ग्राम पंचायत निपनिया में कॉलेज खोलने, सरसी आईलैण्ड में जल पर्यटन को विकसित करने, जयसिंहनगर तहसील के चरकी डोल से ओदारी नदी में 13 करोड़ रूपये की लागत से पुल का निर्माण करने, जिला सतना के रामपुर बघेलान तहसील के भगदेवरा किला का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के मिनी ब्राजील ग्राम विचारपुर की 9 फुटबाल टीमों को 10 लाख रूपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेष के बच्चे खूब खेले, आगे बढ़े दुनिया में नाम कमाएं। जिनकी सराहना देष के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पॉडकॉष्ट के माध्यम से विष्व पटल में की है। इसी तरह कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले टीमों के सदस्यों को 5-5 हजार रूपए देने की घोषणा की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper