भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गौसेवक श्री गौरव मिश्रा आचार्य विद्यासागर जीवदया सम्मान से होंगे सम्मानित…..

246
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

खुशियों की दास्तां
.

-प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन 20 जनू 2025 को भोपाल में आयोजित किया गया है। संभागीय मुख्यालय शहडोल के अटल कामधेनू संस्था कल्याणपुर के गौसेवक श्री गौरव मिश्रा को आचार्य विद्यासागर जीवदया सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तिगत पुरूस्कार हेतु चयनित किया गया है। श्री गौरव मिश्रा को 20 जून को भोपाल में आयोजित गौशाला सम्मेलन में गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
श्री गौरव मिश्रा का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा पशुओ के संरक्षण के लिए बेहतर कार्य कर रही है और गौवंश सेवकों का सम्मान करती है। मै बहुत उत्साहित हूं कि मुझे 20 जून को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीवदया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।
ज्ञातव्य है कि श्री गौरव मिश्रा एवं उनकी टीम के अन्य सदस्यों द्वारा निराश्रित गौवंशों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। श्री मिश्रा द्वारा गर्मियों से मौसम में निराश्रित मवेशियों के लिए नाद, पशु पक्षियों के सकोरे, समय-समय पर घायल पशुओं का डॉक्टरांे की सहयोग उपचार जैसे अन्य कार्य कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन के साथ करते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper