भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दादूराम सिंह को मिला नवीन खेत तालाब, फसलों की सिंचाई होगी अब आसान

317
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

खुशियों की दास्तॉ

– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से सरकार और समाज दोनों को मिलकर पुरानी जल संरचनाओं में जल भरण, जल के प्रबंधन तथा नये जल संरचनाओं का निर्माण किया है। ‘जल‘ जीवन का अभिन्न अंग है, और इसके बिना न तो कृषि संभव है, न ही उद्योग, और न ही हमारी दैनिक आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं। जल का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।
शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के रहने वाले श्री दादूराम सिंह को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवीन खेत तालाब का निर्माण कार्य कराया गया है। खेत तालाब बनने से श्री दादू राम सिंह को वर्षा के अंतराल के दौरान फसल की सिंचाई के लिए अब परेशान नही होना पडेगा । श्री दादूराम सिंह और उनका परिवार बहुत खुश है। श्री दादूराम ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति बेहतर नही थी कि मै फसलों की सिंचाई या अन्य कार्य के लिए सिंचाई का साधन जुटा सकंू। खेती का कार्य पूरी तरह मानसून पर निर्भर रहना पड़ता था जिस वर्ष अच्छी बारिश नही होती थी तो उस वर्ष सिंचाई का साधन न होने के कारण फसले सूख जाती थी।

नवीन खेत तालाब के निर्माण हो जाने से सिंचाई की समस्या से निजात मिली है और फसलो की अच्छा पैदावार होने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। खेत तालाब में मछली पालन तथा सब्जी का भी उत्पादन कर सकेंगे। मै माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से हमारे खेत में नवीन खेत तालाब निमार्ण के लिए अनुदान उपलब्ध कराया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper