धनपुरी क्षेत्र वासियों को मिलेगी डायलिसिस की सुविधा, विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– राज्य सरकार द्वारा मरीजो के उपचार के लिए लगातार कार्य कर रही है। किडनी के मरीजो को दूसरे शहरो में दौड़ लगाने से मुक्ति मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में डायलिसिस मशीन के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री जयसिंह मरावी ने यह बात कही।
विधायक श्री जयसिंह मरावी ने फीता काटकर डायलिसिस की सुविधा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर छाबडा, पूर्व अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पूजा बुनकर, पार्षद, चिकित्सक तथा गणमान्य नागरिक एवं मरीजो के परिजन उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.