थुनाग में फंसे 92 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-:मंडी जिले में भारी बारिश से बने हालात के चलते उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग के 92 छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षक यातायात के साधन बंद होने के कारण फंस गए थे।
इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने तुरंत ज़िला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए..प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, परिवहन और अन्य विभागों ने तेजी और समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एचआरटीसी की तीन बसों के माध्यम से आज सभी विद्यार्थियों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.