पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कर पानी को बनाया जा रहा सुरक्षित…..

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
—जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल स्रोतों का नियमित रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले क्लोरीनेशन का कार्य किया जा रहा है। हैंडपंप, नलकूप, कुएं एवं टंकियों में निर्धारित मात्रा में क्लोरीन का प्रयोग कर पानी को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
क्लोरीनेशन के माध्यम से जल में मौजूद हानिकारक जीवाणु एवं सूक्ष्मजीव नष्ट कर दिए जाते हैं, जिससे पानी पीने योग्य हो जाता है और जलजनित बीमारियों जैसे हैजा, डायरिया, टाइफाइड आदि की रोकथाम होती है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.