कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल बिल भुगतान के संबंधी समाचार के संबंध में प्रभारी प्राचार्य श्री सुग्रीव शुक्ला शासकीय हाई स्कूल सकन्दी को किया निलंबित

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल श्री फूलसिंह मरपाची एवं प्राचार्य श्रीमती राधिका तिवारी शासकीय हाई स्कूल सकन्दी तहसील ब्यौहारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के दिए आदेश।
कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह ने कहा है कि जिले के ब्यौहारी विकासखण्ड में हाईस्कूल संकदी में निर्माण कार्यों से संबंधित जो बिल सोशल मीडिया में दिखाया जा रहा है, वह सही नहीं है उसके अतिरिक्त स्कूल में अन्य कार्य जिसमे विद्यालय की छत मरम्मत , टूटी खिड़कियों की मरम्मत एव नई 12 खिड़कियां बनवाई गई , वाइट वॉसिंग कार्य आदि करायें गये हैं,उनके भी बिल भी संधारित है शिकायत की की जांच एसडीएम ब्यौहारी से कराई गई चुकी सभी कार्य पूर्ण नहीं हुए है अपूर्ण कार्य होने के बावजूद बिल बनाने और उनके भुगतान कराने में लापरवाही के लिए के लिए प्रभारी प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किए है तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य ( प्राइमरी शिक्षक)) शास. हाईस्कूल संकदी को निलंबित किया गया है।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Subscribe to my channel
Comments are closed.