जिले के शैक्षणिक संस्थानो में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया गुरू पूर्णिमा

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
स्कूलो में विद्यार्थियो ने गुरूजनो का किया सम्मान, साइकिलो का किया गया वितरण
– मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शहडोल जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गुरू पूर्णिमा उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। सांदीपनि स्कूल मउ में आयोजित गुरूजन सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि गुरू विद्यार्थी को शिक्षा के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते है। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी विद्यालयों में सिखाए जाते है। सीएम राइज स्कूल का नाम संदीपनी विद्यालय के नाम से जाने जाएंगे। महर्षि संदीपनी ने गुरू शिष्य परंपरा के द्धैतक थे। उनके गुुरूकुल में 64 कला 14 विद्या तथा वेद पुराण की षिक्षा दी जाती थी। भगवान श्री कृष्ण, बलराम तथा सुदामा ने भी यहां से शिक्षा प्राप्त की थी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों का स्थानीय समुदाय एवं विद्यार्थियो द्वारा सम्मान किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर में आयोजित गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षको का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियो के हित में अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है। विद्यार्थियो को स्कूल शुरू होते ही निःशुल्क पाठय पुस्तक उपलब्ध कराना, कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के विद्यार्थियो को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल, गणवेश, स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को स्कूटी की सुविधा दी जा रही है। आपने विद्यार्थियो से कहा कि मन लगाकर पढे़ आगे बढ़े, प्रदेश और देश में अपने विद्यालय का नाम रोशन करे। कार्यक्रम में षिक्षको एवं विद्यार्थियो तथा उपस्थित गणमान्य जनो ने भी गुरू की महत्वा पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के विद्यार्थियो को साइकिले वितरित की गई।
राज्य स्तरीय गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू सम्म्मान कार्यक्रम का आयोजन प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित कमला नगर सांदीपनि विद्यालय में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेष के विभिन्न शालाओ में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले षिक्षको का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले विभिन्न विद्यालयो में देखा एवं सुना गया। इसी तरह के कार्यक्रम जिले के अन्य स्कूलो में भी आयोजित किये गए।
गोहपारू ब्लॉक में गुरु पुर्णिमा के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय गोहपारू के छात्रों को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिंह एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुधीर सिंह की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया। इसी प्रकार ब्यौहारी विकासखंड में भी साइकिल का वितरण किया गया।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर शहडोल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर गुरु पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.