भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बी.एल.ओ. को निर्वाचन से संबंधित प्रक्रियाओ से कराया गया अवगत

198
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बी.एल.ओ. को दिया गया प्रशिक्षण

– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों को निर्धारित प्रशिक्षण केेन्द्रों पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में मास्टर ट्रेनर्स डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. सीएमपी मिश्रा, श्री मनोज तिवारी, श्री राजू सिंह, श्री महेंद्र बैस, श्री पंकज तिलाटिया, श्री संजय गुप्ता द्वारा विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ को निर्वाचक नामावली से संबंधित विधिक प्रावधान तथा निर्वाचक नामावली को तैयार करने संबंधी प्रक्रिया, मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे कर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करने, मृत/स्थानांतरित/दोहरी प्रविष्ठि वाले मतदाताओं के नाम, नामावली से हटाने की प्रक्रिया, नामावली के संदर्भ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बूथ लेवल एजेंट से संबंधित प्रक्रियाओ, बीएलओ एप, वोटर हेल्पलाईन एप, नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की तकनीकी की बारीकियों से भी कराया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper