भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

करणी सेना ने की छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

383
Above News

उदयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान में छात्र संघ चुनावों को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है।

चुंडावत ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रदेश के अधिकांश ज़िलों में छात्र लगातार आंदोलित हैं और छात्र संघ चुनावों की बहाली की माँग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की बुनियाद है और छात्र राजनीति, सामाजिक समझ तथा नेतृत्व विकास की पहली सीढ़ी होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखने के लिए तथा छात्र हितों की रक्षा हेतु राज्य सरकार को जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने चाहिए।

पत्र में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि छात्र संघ चुनावों के माध्यम से युवा वर्ग में जागरूकता आती है और वे लोकतांत्रिक मूल्यों को समझते हुए भविष्य के अच्छे नागरिक बनते हैं।

करणी सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो यह मुद्दा प्रदेशभर में एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। चुंडावत ने मुख्यमंत्री से इस संवेदनशील छात्रहित के मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper