भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

AI से फर्जी “ब्लास्ट” वीडियो वायरल करने वाला युवक 12 घंटे में गिरफ्तार

437
Above News

मैहर,। मां शारदा देवी मंदिर, मैहर पर आतंकी हमले (ब्लास्ट) की झूठी वीडियो 18 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल होने के करीब 12 घंटे भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। लगभग 40 लाख से अधिक यूज़र्स द्वारा देखे गए इस भ्रामक AI जनित वीडियो से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैला। मंदिर प्रबंधन की रिपोर्ट पर कोतवाली मैहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 192, 299, 351(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में आरोपी दीपांशु गुप्ता (19), निवासी पोंडी, थाना मझौली, जिला सीधी की पहचान हुई। विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर उपयोग किया गया REALME एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया तथा न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने अपील की है कि अविश्वसनीय व उत्तेजक सामग्री साझा करने से पूर्व तथ्य अवश्य परखें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper