एएचपी राष्ट्रीय बजरंग दल हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र न.8 ने निकाली कांवड़ यात्रा

अनुपपुर।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल हनुमान चालीस शक्ति केंद्र नं 8 वार्ड नं 1 अनुपपुर के नेतृत्व में विशाल कांवड यात्रा का कार्यक्रम संपन्न जिसमें हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र के सभी शिव भक्त शामिल होकर शिव मंदिर अनुपपुर से प्रारंभ होकर सोन तीपान नदी संगम से जल लाकर शिव मारुति धाम मंदिर अनुपपुर में सभी शिव भक्तों ने शिव जी को जल अर्पण किया उक्त आयोजन सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए ।
कांवड यात्रा को सफल बनाने के राष्ट्रीय बजरंग दल के संभाग अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह सभी शिव भक्तों व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस स्टाफ व यातायात विभाग का आभार व्यक्त किया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.