समय.सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण के दिए निर्देश

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समय.सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण हेतु मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपे तथा जिला प्रमुख अधिकारी शिकायतो के निराकरण की स्थिति की मॉनीटरिंग करें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय.सीमा में दी जाने वाली सेवाओं का निराकरण समय.सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।
कलेक्टर ने जिले में लगातार हो रही बारिस को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को बारिस से हुए नुकसान का आकलन कर आरबीसी के प्रावधानों के अनुसार सहायता राशि का वितरण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए लोक निर्माण विभागए प्रधानमंत्री सड़क योजनाए जल संसाधन विभाग सहित अन्य अधिकारियेां को निर्देश दिए कि वे जिले की सड़कों तथा पुल.पुलियों तथा जल संरचनाओं का निरीक्षण करते रहें तथा जहां भी वर्षा के कारण संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैंए उनका आकलन कर प्रतिवेदन तैयार करें। वर्षा के कारण होने वाले नुकसान की जानकारी जिला एवं जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में अनिवार्य रूप से दें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, सौम्या आनन्द, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते, श्री भागीरथी लहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.