थैलेसीमिया सिकल सेल वार्ड के स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण

शहडोल जिला अस्पताल स्थित *थैलेसीमिया/सिकल सेल वार्ड की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण* होने के उपलक्ष्य में *दिशा वेलफेयर समिति* एवं *सांझी रसोई* के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित बच्चों को टी-शर्ट, मोज़े एवं रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए।
साथ ही संस्थाओं द्वारा इन रोगियों को *निःशुल्क बस पास* भी उपलब्ध कराए गए, जिसके माध्यम से अब ये *लाभार्थी बसों में यात्रा करते समय 50% की रियायत प्राप्त कर सकेंगे*।
इस पुनीत कार्यक्रम में *सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी साराफ* एवं *ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शमीम अहमद* का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनकी संवेदनशील उपस्थिति और सतत समर्थन के लिए दिशा वेलफेयर समिति एवं सांझी रसोई परिवार हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है।
यह आयोजन न केवल एक उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि सेवा, समर्पण और सहयोग की मिसाल भी बना।
-*दिशा वेलफेयर समिति एवं सांझी रसोई परिवार*
शहडोल
Subscribe to my channel
Comments are closed.