भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने छात्राओ एवं स्थानीय जनों से किया संवाद

137
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

कलेक्टर ने जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर जयसिंहनगर का किया निरीक्षण

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने तहसील जयसिंहनगर के जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर जयसिंहनगर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर मे अध्ययनरत छात्राओ से संवाद कर अध्ययन, खेलकूद सुविधाओ एवं आवासीय सुविधा भोजन एवं नास्ता, परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा अध्ययनरत छात्राओं से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने जयसिंहनगर के स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगो से संवाद किया तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किये गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा द्वारा बताया गया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लोगो के आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सुधार जैसे अन्य कार्य किये गए थे तथा विभिन्न योजनाओ से पात्र लोगो के आवेदन लेकर पात्रता अनुसार निराकरण किया गया है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
जिला स्तरीय समिति ने बालिका सम्प्रेक्षण, गृह, शिवालय शिशु गृह एवं वन स्टॉप सेन्टर का किया त्रैमासिक निरीक्षण
शहडोल 25 जुलाई 2025- किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधान अनुसार अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं शासकीय बालिका सम्प्रेक्षण गृह, शिवालय शिशु गृह एवं वन स्टॉप सेन्टर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर ने संस्थाओं में निवासरत बच्चों से संवाद कर संस्थाओं में मिल रहीं सुविधाओ के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर समिति के सदस्य, डॉ. गंगेश टांडिया, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री अभिषेक चौकसे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा, एनजीओ से श्रीमती राखी शर्मा एवं श्रीमती पुष्पा द्विवेदी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper