शहडोल का सरसी आइलैंड बना आकर्षण का केंद्र, प्राकृतिक सौंदर्य से है परिपूर्ण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– शहडोल जिला जल, वन संपदा, खनिज संपदा एवं वन्य जीव से समृद्ध एवं परिपूर्ण है। शहडोल जिले का सरसी आइलैंड प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है यह सरसी आईलैंड 15 एकड़ में फैला हुआ है जो अंडमान एवं निकोबार दीप समूह से कम नहीं है। यहां की प्राकृतिक विविधता और जैविक समृद्धि इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संभागीय मुख्यालय शहडोल से लगभग 120 किलोमीटर स्थिति सरसी आईलैंड में पर्यटक सुविधा केंद्र, 3 वोट क्लब, 10 आवासीय कक्ष, रेस्टोरेंट एवं बार, कान्फ्रेस हाल, जिम, लाइब्रेरी, चिल्ड्रन प्ले एरिया तथा अन्य खेल सुविधाएं जैसे बैट मिंटन, टेबिल टेनिस, स्टार ग्रेबिंग, सैंड वालीवाल, साइकिलिंग आदि की सुविधाएं, लैड स्केपिंग एवं गार्डन का विकास, 40 किलो वाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। सरसी आईलैंड को मार्कण्डेय घाट जिला मैहर एवं इटमा घाट जिला उमरिया से जोडा गया है। वोट क्लब एवं जेटटी चार स्पीड वोट, एक जेट स्की, मिनी क्रुज, ड्रायवर डारमेट्री, पार्किग, कैफेटेरिया तथा जन सुविधाएं विकसित की गई है। 15 एकड़ क्षेत्र में फैला सरसी आइलैंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण विशेष महत्व रखता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.