भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका परामर्श केंद्र का किया शुभारंभ….

187
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

आजीविका भवन गोहपारू, एक स्थान कई समाधान का सीईओ जिला पंचायत द्वारा किया गया निरीक्षण

– मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने आजीविका भवन जनपद पंचायत गोहपारू में बनाए गए आजीविका परामर्श केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया।

साथ ही सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद द्वारा निरीक्षण किया गया। इस भवन के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को एक स्थान कई समाधान की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। विभिन्न विभागों से समन्वय कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत द्वारा आशा संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों, सीआरपी दीदियों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा संचालित गतिविधियों तथा आजीविका सफर के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही विभिन्न गतिविधियों से प्राप्त हो रहे लाभों की भी जानकारी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दी गई। उन्होनें समूह की महिलाओं से स्थानीय संभावनाओं के आधार पर गतिविधियों के चयन के संबंध में जानकारी ली। आशा संकुल स्तरीय संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नागमती सिंह, श्रीमती श्यामकली सिंह सचिव तथा सीआरपी दीदियों ने भी अपने आजीविका संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। परियोजना प्रबंधक अजय सिंह द्वारा आजीविका मिशन की रूप रेखा एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत श्री वेदमणि मिश्रा, जिला प्रबंधक विनोद सिंह, सहायक जिला प्रबंधक राजेश पाण्डेय सहित स्व सहायता समूह की दीदियों ने भाग लिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper