नीट एवं जेईई की कोचिंग में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 2 अगस्त को
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
410 पंजीकृत विद्यार्थी होंगे शामिल
– सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा ने जानकारी दी है कि आयुक्त, जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आकांक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में नीट एवं जेईई की कोचिंग में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा 2 अगस्त 2025 को दोपहर 12ः30 बजे से 2ः30 तक परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट गोहपारू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट जयसिंहनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज क्रंमाक 1 शहडोल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट शहडोल में आयोजित की जाएगी तथा संबंधित विद्यालयो के प्राचार्य केंद्राध्यक्ष होंगे। उक्त परीक्षा में शहडोल जिले के कुल पंजीकृत 4़10 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र में कक्षा 10 वीं की अंकसूची की छाया प्रति, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ विद्यार्थियो को लाना अनिवार्य होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.