भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कारगिल विजय दिवस समारोह पर सम्मान समारोह आयोजित

211
Above News

कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस शौर्य और बलिदान का प्रतीक। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया

इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन के द्वारा 26 वा कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन अर्रा स्थित शकुंतला लॉन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के द्वारा शहीदों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश 26 वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है।  1999 में ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया था. इस मौके पर आज हम सभी देशवासी शहीद वीरों को नमन कर रहे हैं और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में गौरव का प्रतीक बन चुका है। यह वह दिन था जब 1999 में भारतीय सैनिकों ने बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों को फिर से हासिल किया था। इस मौके पर वेटरन्स रमेश बाबू मिश्रा विनोद कुमार सिंह रामप्रसाद शर्मा इंद्रभान सिंह भदौरिया दिनेश शंकर पाल रविंद्र कुमार धर्मेंद्र सिंह परिहार सुरेश शर्मा पंकज तोमर कुलदीप भदौरिया फौजी बाबू सिंह बघेल जय नारायण पाल महेंद्र सिंह यादव कुंवर सिंह चौहान विजय नारायण शर्मा शिव सिंह परमार मनमोहन सिंह चौहान आर एस वर्मा बृजेश दुबे सुमन पाल संजू पाल शमशेर सिंह एसके शुक्ला एच एन शुक्ला रंजीत सिंह यादव महेंद्र सिंह पाल मयंक त्रिपाठी सुनील चतुर्वेदी गीतांजलि पाण्डेय डा यू एस सिंह संजय भदौरिया जितेंद्र सिंह चंदेल हरिओम भदौरिया दिनेश वर्मा रणविजय सिंह सेंगर
युवा जिला मंत्री प्रियांशु ठाकुर सहित अन्य पाधिकारियों एवं समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper