भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बर्रा उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा चेयरमैन नितिन अग्निहोत्री अध्यक्ष दिनेश शुक्ला मनोनीत

235
Above News

बर्रा उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा दिनेश शुक्ला को अध्यक्ष एवं समाजसेवी तथा उद्योगपति नितिन अग्निहोत्री को चेयरमैन मनोनीत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने हर्षोल्लास से नवमनोनित पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चेयरमैन नितिन अग्निहोत्री के द्वारा बर्रा उद्योग व्यापार मंडल एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से व्यापारियों की आवाज को बुलन्द करने का कार्य करेंगे। चेयरमैन नितिन अग्निहोत्री ने व्यापारियों के बीच कहा कि बर्रा उद्योग व्यापार मंडल नगर ने नया कीर्तिमान स्थापित करेगा बाजार में शौचालय बनाने तथा बाजारों में व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी एवं महामंत्री रोहित शुक्ला वरिष्ठ महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में आए व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper