भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आग दुर्घटना में जिला प्रशासन की सतर्कता से चार लोगो को किया गया रेस्क्यू

203
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

संभागीय मुख्यालय शहडोल में गांधी चौक स्थित भारती टॉवर में लगी भीषण आग

– संभागीय मुख्यालय शहडोल में गांधी चौक स्थित भारती टॉवर, के हरियाणा हैंडलूम सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानो में आग लगने की सूचना मिलने पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्वत, एसडीएम श्री अरविंद शाह तथा नगर निरीक्षक पुलिस श्री राघवेंद्र तिवारी सहित नगरपालिका शहडोल फायर बिग्रेड का अमला तथा अन्य पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने हेतु व्यवस्थाए सुनिष्चित कराई।
जिला प्रषासन ने आग को फैलने से रोकने हेतु रिलायंस, नगरपालिका धनपुरी बकहो से फायर बिग्रेड, गाडियां टैंकर, बुलवाए गए। रिलायंस के रेस्क्यू टीम के पहुंचने पर आग नियंत्रण के काम में तेजी आई तथा लगभग प्रातः 10 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
स्थानीय निवासियो ने बताया कि आग की शुरूआत हरियाणा हैंडलूम की दुकान से शुरू हुई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने भारती टॉवर में फंसे लोगो को बाहर निकालने के कार्य को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले उनका बचाव का कार्य शुरू किया। भारती प्रेस परिवार के फंसे 4 लोगो को रेस्क्यू कर बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। प्रषासन की सतर्कता से आग दुर्घटना में जनहानि नही हुई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper