जिले में 04 अगस्त को 3.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जिले में अब तक दर्ज की गई 760.7 मि.मी. औसत वर्षा
-अधीक्षक भू-अभिलेख शहडोल ने जानकारी दी है की जिले में 04 अगस्त को कुल 3.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षामापी केन्द्र सोहागपुर में 0 मिमी., बुढ़ार में 23 मिमी., गोहपारू में 0मि.मी., जैतपुर में 1 मिमी, चन्नौड़ी में 0 मिमी., ब्यौहारी में 0 मिमी, जयसिंहनगर में 0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में 01 जून 2025 से अब तक वर्षामापी केन्द्र सोहागपुर में 751 मिमी., बुढ़ार में 439 मिमी., गोहपारू में 745 मि.मी., जैतपुर में 914 मिमी, चन्नौड़ी में 794 मिमी., ब्यौहारी में 877 मिमी, जयसिंहनगर में 805 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में अब तक औसत वर्षा 760.7 मिमी. दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 580.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.