कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम देवरी निवासी सुखसेन बैगा ने आर्थिक सहायता राषि, ग्राम पडमनिया निवासी फुलसरिया चौरसिया ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, बुढार ओपीएम निवासी राजेष सिंह ने विद्युत लाइन में सुधार करवाने, धनपुरी निवासी इमरान अंसारी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम सिंदुरी निवासी मीरा बाई सेन ने विद्युत मीटर बदलवाने एवं बिजली बिल सुधार करवाने हेतु जन सुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.