भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

झंडा ऊंचा रहे हमारा नारे के साथ विद्यार्थियो ने निकाली तिरंगा रैली

244
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, षिक्षक, विद्यार्थी व आम जनमानस बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रहे है और लोगो में देश भक्ति की भावना को जागृत कर रहें है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के महिला समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय में अध्यनरत शिक्षको एवं विद्यार्थियो द्वारा तिरंगा का महत्व बताने के लिए झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा सहित देशभक्ति के अन्य नारो के साथ शहडोल नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, सचिव महिला समिति श्रीमती संगीता दुबे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper