शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरहा के 55 छात्र-छात्राओं को वितरित की गई साईकिलें
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
अब स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में नहीं होगी परेशानी
– प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में असुविधा नहीं हो के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, मध्यान्ह भोजन आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनके घर की दूरी शाला से 2 किलोमीटर से अधिक है को निःशुल्क साईकिलें उपलब्ध कराई जाती हैं। यह सुविधा कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी जाती है। सोहागपुर जनपद पंचायत अंर्तगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरहा के कक्षा 9वीं के 55 छात्र-छात्राओं को जनपद सदस्य जगन्नाथ शर्मा की उपस्थिति में साईकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा नें विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करनें और रोज स्कूल आने की समझाईस दी। उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं इसलिए विद्यार्थी भी अपनी मेहनत से गांव एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।
साईकिल पानें से विद्यार्थियों के खिल उठे। उनका कहना था कि घर दूर होने के कारण पैदल स्कूल आने में बहुत समय लग जाता था। अब समय की बचत होगी। इस समय का उपयोग पढ़ाई में करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.