भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक राजकुमार मेव बने “विकास पुरुष”रूपाला में 37.50 लाख का पंचायत भवन भूमि पूजन, जेठवाय–धनपाड़ा को पाँच–पाँच लाख की सौगात

228
Above News

खरगोन से अमीन खान की रिपोर्टिंग

बागोद। महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखते हुए विधायक राजकुमार मेव ने गुरुवार को ग्राम पंचायत रूपाला में 37 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण और जनउमंग के बीच सम्पन्न यह आयोजन “जनउत्सव” का रूप ले गया। विधायक मेव ने अपने संबोधन में कहा – “राजनीति मेरे लिए सत्ता नहीं, सेवा है। पंचायत भवन निर्माण हो या गाँव–गाँव में विकास कार्य, यह सब जनता की आस्था और विश्वास का परिणाम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोज़गार जैसे क्षेत्रों में कोई कमी नहीं रहने दूँगा।”
समारोह में विधायक ने ग्राम जेठवाय और धनपाड़ा को पाँच–पाँच लाख रुपये की सौगात भी दी। लगातार मिल रही सौगातें क्षेत्र को नई दिशा दे रही हैं और विधायक को जननायक व विकास पुरुष के रूप में स्थापित कर रही हैं।
मंचासीन अतिथि व उपस्थित जनप्रतिनिधि
मंडल अध्यक्ष विष्णु यादव, जिला उपाध्यक्ष बलराम पटेल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र माले, जनपद सदस्य कड़वा जी गुर्जर, संग्राम मुक्ति, सरपंच सतीश त्रिवेदी, मांगीलाल जाट, महामंत्री जितेन वर्मा, दिनेश गुर्जर, विनोद जायसवाल, बलराम गुर्जर, बदर पटेल, कड़वा जी जाट, कैलाश जाट, सोहन परिहार, सुगंधचंद जाट, रितेश अग्रवाल, संजय gurjar, कपिल जाट, विकाश जाट विजयपाल जाट, राहुल डोड गजराज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
खरगोन आमीन खान

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper