भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 23 सितम्बर तक

220
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– प्राचार्य, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ उमा पी राउत ने जानकारी दी है कि पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मउ ब्यौहारी में कक्षा नवमी एवं ग्यारहवी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। जिसमें इच्छुक अभ्यार्थी कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु इस वेबसाईट https://ebseitms.nic.in/2025/nvsxi पर जाकर अपना आवेदन भर सकते है। जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। सत्र 2025-26 में शहडोल जिले में निवासरत एवं जिले में स्थित विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राएं इसके लिए पात्र हैं। आवेदन पत्र भरने हेतु पात्रता एवं निर्देश संबंधी अधिक जानकारी वेबसाईट https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध है, साथ ही हेल्पडेस्क नं. 8085257727 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper