भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पटेरा के कुंडलपुर में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन घायल।

265
Above News

सचिन सिंह राजपूत

पटेरा (दमोह)। कुंडलपुर में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हटा निवासी मनीष विश्वकर्मा और रसुई पटना (तहसील पटेरा) निवासी श्रीमति जमुना विश्वकर्मा कोटा से पटेरा आ रही बस की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।

घटना के बाद कुंडलपुर के स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और कुंडलपुर सरपंच की गाड़ी से दोनों घायलों को पटेरा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper