60 वर्षीय बुजुर्ग बेताब सिंह निधन,श्मशान में टीन शेड न होने से हुई परेशानी

अंबाह तहसील की ग्राम पंचायत थरा के साहस का पुरा गांव में आज 60 वर्षीय बुजुर्ग बेताल सिंह तोमर का लंबी बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया। निधन के बाद यहां परिजनों को बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में काफी परेशानी हुई क्यों कि सोमवार सुबह से ही अंबाह में रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिस कारण पहले तो परिवारजन बुजुर्ग के शव को बारिश रुकने के इंतजार में दोपहर करीब 02:30 बजे अंतिम संस्कार करने के लिए रोके रहे। लेकिन जब बारिश नहीं थमी तो परिजन बुजुर्ग को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए दोपहर करीब 03 बजे यहां तिरपाल लगाकर बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी की।
आपको बता दें कि बुजुर्ग बेताल सिंह तोमर बीते 2 महीने पहले पैरालिसिस अटैक के चलते बीमार चल रहे थे। उन्हें बीते 2 माह पूर्व ग्वालियर में इलाज दिलाकर परिजन घर के आए तब से ही बेताल सिंह तोमर का घर पर इलाज चल रहा था। अचानक से सुबह बेताल सिंह तोमर की तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद सुबह से ही परिजन बारिश बंद होने के इंतजार में बैठे थे।
ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लगाए राशि गांव करने के आरोप
साहस का पुरा के मृतक बेताल सिंह तोमर के बेटे महेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि पंचायत में सचिव द्वारा बिना कार्य किए ही पैसे निकाले गए हैं। यहां श्मशान के नाम से भी राशि आहरित की गई है लेकिन न यहां चबूतरे बनाए गए और ना ही यहां टीनशैड की व्यवस्था है। हमारे गांव की 500 की आबादी है फिर भी कोई विकास कार्य नजर नहीं आता। विकास केवल कागजों तक ही सीमित है।
साहस का पुरा में बारिश के बीच अंतिम संस्कार का मामला आज ही संज्ञान में आया है। मामले में जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि जल्द यहां टीनशैड की व्यवस्था कराई जाए। वहीं सीईओ को यह भी निर्देश दिए हैं कि अन्य सभी पंचायतों में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो । जहां भी ऐसी अंतिम संस्कार में टीनशैड से जुड़ी समस्या है। उसमें सुधार किया जाए।
रामनिवास सिंह सिकरवार, एसडीएम अंबाह

Subscribe to my channel
Comments are closed.