भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दोस्त के हाथ पर पत्नी का फोटो देख, ऑटो चालक ने जहर खाकर दी जान

265
Above News

मुरैना जिले के अंबाह की बिहार कॉलोनी में रहने वाले ऑटो चालक संतोष शर्मा (40) ने अवसाद में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, संतोष की नजर अपने दोस्त मुकेश कुशवाह के हाथ पर गुदे हुए उसकी पत्नी राखी शर्मा के फोटो पर पड़ी। यह देखकर वह सदमे में चला गया और डिप्रेशन में रहने लगा। इसी तनाव के चलते उसने जहर खा लिया।

1 सितंबर की सुबह संतोष के गले व सीने में दर्द हुआ, तो उसकी पत्नी राखी और उसके प्रेमी मुकेश उसे जिला अस्पताल मुरैना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में ग्वालियर ले जाने पर भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी राखी शर्मा और उसके प्रेमी मुकेश कुशवाह के मोबाइल चेक किए, जिसमें उनके आपसी संबंध और बातचीत के सबूत मिले।

पुलिस ने दोनों को कस्टडी में लेकर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है।
अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मुकेश ने मृतक की पत्नी के प्रति अपने प्रेम को जताने के लिए उसका चित्र अपने हाथ पर गुदवा लिया था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper