भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सामान उधार नहीं देने पर तीन बदमाशों ने दुकानदार पर कट्टे से की फायरिंग, पुलिस ने तीनों को दबोचा

302
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

अंबाह: अंबाह के बायपास रोड स्थित गुरुकृपा किराना स्टोर पर शुक्रवार शाम 5:15 बजे तीन बदमाशों ने दुकानदार पर कट्टे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। दुकानदार बंटी पचौरी ने बताया कि बदमाश उधारी की मांग कर रहे थे, लेकिन मना करने पर उन्होंने गोली चला दी।

फायरिंग के दौरान बंटी पचौरी काउंटर में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस बीच आरोपी दूसरी बार कारतूस भर रहे थे तभी मौके से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन पीछा करने पर तीनों को घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया गया।

थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपू तोमर (खोखल पुरा), सतेंद्र तोमर (चिंते का पुरा) और बंशु तोमर (मलू का पुरा) हैं।

उधारी से शुरू हुआ विवाद

सुबह दीपू तोमर दुकान पर आया और रेड बुल ड्रिंक उधार मांगने लगा। दुकानदार ने साफ कह दिया कि “उधार नहीं मिलेगा, पैसे हों तो ही सामान लो।” इस पर विवाद हुआ और दीपू ने पैसे देने से इंकार कर धमकी देकर वहां से चला गया। शाम को वह दो साथियों के साथ लौटकर आया और सीधे फायरिंग कर दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper