हटा में गणेश विसर्जन चल समारोह में दो पक्षों में विवाद, पार्षद पुत्र घायल सिविल।

रिपोर्ट /सचिन सिंह राजपूत
हटा के बड़ा बाजार में गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पटाखा फोड़ने की बात को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में हजारी वार्ड से पार्षद का पुत्र घायल हुआ। घायल युवक उत्कर्ष ताम्रकार को शनिवार रात इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार रात 10:00 बजे हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घायल और परिजनों की सूचना रिपोर्ट पर हटा थाना पुलिस ने चार नामजद लोगों पर बीएएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.