राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
छः माह तक नवजात शिशु को पिलाएं सिर्फ मॉ का दूध- अधिष्ठाता
– बिरसा मुण्डा चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ गिरीश बी रामटेके ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य असंतुलित खान पान से दूर करने एवं पोषण आहार के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि दैनिक आहार मे अनियमितता के कारण डायबिटीज, हायपरटेन्सन जैसी बीमारियां होती हैं। अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक डॉ नागेन्द्र सिंह द्वारा खराब खाने से होने वाली पेट से सम्बंधित बीमारियो की जानकारी दी गई। पोषण सप्ताह में महाविद्यालय के एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के द्वारा बच्चे के पोषण, संतुलित आहार एवं उनकी कमी से होने बाली बीमारियों की भी जानकारी दी गई है। डॉ निशान्त प्रभाकर द्वारा बताया गया कि बच्चे को शुरू के छः महीने सिर्फ मां का दूध का ही सेवन कराना चाहिए एवं उसके बाद पूरक आहार शुरू करना है जरूरी है। इस अवसर पर डॉ खराट, डॉ सिन्हा एवं उप अधीक्षक डॉ विक्रांत कबीर पंथी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.