भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जो दुनिया छोड़ गए, बो भी लेते रहे डिपो का राशन, जांच में हुआ खुलासा

348
Above News

हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)प्रदेश के राशन डिपुओं में 2188 मृत लोगों के नाम पर राशन लेने का मामला सामने आया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में 12750 राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जानकारी में गड़बड़ पाई गई है। 12750 राशन कार्ड उपभोक्ताओं में 2188 उपभोक्ता का नाम मरने के बाद राशन कार्ड से नहीं हटाया गया है। इसके अलावा 925 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो राशन कार्ड में परिवार के मुखिया बताए गए हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष और 100 वर्ष से अधिक बताई गई है। इसके अलावा 7589 सदस्य राशन कार्ड में साइलेंट पाए गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच में पता चला है कि प्रदेश में राशन कार्ड उपभोक्ताओं में 2048 डुप्लीकेट उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बाहरी राज्यों में राशन ले रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिलों के खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों को प्रदेश के 12750 राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जानकारी में पाई गई गड़बड़ की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। 12750 राशन कार्ड उपभोक्ताओं में बिलासपुर जिला में 857, चंबा जिला में 49, हमीरपुर जिला में 275, कांगड़ा जिला में 527, किन्नौर जिला में एक, कुल्लू जिला में 199, लाहुल-स्पीति जिला में दो, मंडी जिला में 5582, शिमला जिला में 780, सिरमौर जिला में 1749, सोलन जिला में 2174, ऊना जिला में 555 राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जानकारी में गड़बड़ पाई गई है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त निदेशक यह बताया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper