भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित किये गए कार्यक्रम-0–

176
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश को शत प्रतिशत साक्षर करने हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन जन साक्षर की भावना से वर्ष 2022 से 2027 तक के लिए संचालित किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले की पांचों विकासखण्डों के विद्यालयों तथा समाजिक केन्द्रों में साक्षरता शपथ दिलाकर शिक्षा का महत्व बताया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला महिला समिति विद्यालय शहडोल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रौढ शिक्षा अधिकारी शहडोल श्रीमती सावित्री सोनी ने उल्लास नवभारत साक्षरता साक्षरता के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से जिले को 183422 असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत दिया गया है। अभी तक 101514 असाक्षरों को साक्षर किया जा चुका है। शेष असाक्षरों को वर्ष 2027 तक साक्षर करने का लक्ष्य है। 20 सितम्बर 2025 को आयोजित साक्षरता परीक्षा में विकासखण्ड व्यौहारी को 9500, जयसिंहनगर को 9500, गोहपारू को 2000, सोहागपुर को 9500 एवं बुढार को 9500 कुल 40000 असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य है।
भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 01 सितम्बर 2025 से 08 सितम्बर 2025 तक साक्षरता सप्ताह भी मनाया गया। कार्यक्रम में डाईट के छात्राध्यापकों द्वारा स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, सभी के लिए शिक्षा विषय पर भाषण जैसे अन्य विधिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला, भाषण, चर्चा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया।

जिले के पाचों विकासखण्डों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अक्षर साथियों एवं संकुल सह समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय सिंह जिला सह समन्वयक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, श्रीमती आभा पाण्डेय जिला, प्राचार्य डाईट श्रीमती अभिलाषा मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, सचिव जिला महिला समिति शहडोल श्रीमती संगीता दुबे सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper