भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले भर से आए आवेदकों की कलेक्टर नें की जनसुनवाई

135
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में श्रीमती रामललि पाण्डेय सिंहपुर निवासी स्थानातंरण प्रमाण पत्र दिलवाने, ग्राम झगरहा निवासी मोहम्मद इस्माइल ने ऋण पुस्तिका बनवाने, ग्राम मसीरा जयसिंहनगर निवासी सरोज केवट ने उज्जवला योजना का लाभ दिलाने, सोहागपुर वार्ड नम्बर 1/3 शहडोल निवासी राकेश कुशवाहा ने मकान क्षति में सहायता राशि दिलवाने, घरौला मोहल्ला शहडोल निवासी आशा विष्वकर्मा ने नाली बंद कराने हेतु जन सुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper